पीडीएस सिस्टम के राशन स्टॉक में हुई गड़बड़ी, खाद्यमंत्री ने दिए अहम निर्देश

रायपुर। पीडीएस सिस्टम के राशन स्टॉक में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। इसे देखते हुए खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने स्टॉक मिलान के निर्देश दिए हैं। इसी के साथ ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की भी बात कही है।

मंत्री भगत ने चर्चा में बताया कि 2017 से स्टॉक का मिलान नहीं हो पाया है, जिसके चलते पीडीएस वितरण में देर हो रही थी। मंत्री भगत ने स्टॉक में गड़बड़ी के लिए जवाबदेही तय करने के निर्देश भी दिए है और स्टॉक कमी से वितरण प्रभावित ना हो इसके लिए अतिरिक्त आबंटन भी जारी किया गया है। ताकि पीडीएस की सुविधा प्रभावित ना हो। उन्होंने कहा कि चेक सुविधा प्रभावित नहीं होगी, जो दोषी हैं उन पर कार्रवाई होगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  Weather update : चक्रवात के कारण छत्तीसगढ़ के मौसम का बदला मिजाज, कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।