रायपुर। डीकेएस घोटाला मामले में आरोपी बनाए गए पंजाब नेशनल बैंक के तात्कालीन डीजीएम सुनील अग्रवाल की आज कोर्ट में पेशी हुई। न्यायाधीश सुमित कपूर की कोर्ट में वो पेश हुए। कोर्ट ने सुनील अग्रवाल की पेशी की तारीख 20 जून कर दिया है, जिससे अब वो एकबार फिर उसी कोर्ट में पेश होंगे।

पुलिस ने डीकेएस अस्पताल घोटाला मामले में सुनील अग्रवाल को रिमांड में लेकर पूछताछ भी कर चुकी है। उन्हें जमानत मिलने के बाद आज कोर्ट में पेश होना था और वो पेश भी हुए। कोर्ट ने पेशी की अगली तारीख दे दी है।

आपको बता दें कि सुनील अग्रवाल के खिलाफ गोलबाजार थाने में अपराध क्रमांक 70/19 के अंतर्गत धारा 420, 409, 467, 468 के तहत मामला दर्ज है।

गौरतलब है कि पीएनबी के तत्कालीन एजीएम सुनील अग्रवाल पर फर्जी तरीके से बैंकिंग प्रकिया पूरी कर डॉ. पुनीत गुप्ता को करोड़ों रुपये उपलब्ध कराने का आरोप है। फर्जी दस्तावेजों के जरिए डॉ. गुप्ता को पीएनबी से लोन स्वीकृत हुआ था, जिसमें सुनील अग्रवाल ने मदद की थी।

See also  टीआरपी सबसे पहले: इस शनिवार-रविवार को नहीं रहेगा पूर्ण लाॅकडाउन, बाजार और सरकार दफ्तर भी खुले रहेंगे,कटेंमेंट जोन पर रहेगी रोक

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।