गैर भाजपाई आदिवासी नेताओं को केंद्र सरकार कर रही प्रताड़ितः अमरजीत

रायपुर। प्रदेश में कांग्रेस नेताओें के घरों में आईटी के छापे को लेकर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने प्रेस कांफ्रेंस में केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि गैर भाजपाई आदिवासी नेताओं को टारगेट कर सरकारी एजेसियों के जरिए प्रताड़ित कर रही है।

मेरा केंद्र सरकार से सवाल है कि आदिवासियों को राजनीति करने का अधिकार नहीं है क्या? यदि ऐसा है तो हमें गोली मार दें “ना रहेगी बांस ना बजेगी बांसुरी”।आईटी छापे पर पूर्व मंत्री अमरजीत ने प्रेसवार्ता कर भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा और साजिशन बदनाम करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा, भाजपा पूरे देश में गैर भाजपाइयों राज्य सरकारों के खिलाफ टेरर पैदा करने का काम कर रही। गैर भाजपाई आदिवासी नेताओं को टारगेट किया जा रहा। मेरे घर IT रेड कराकर मानसिक रूप से परेशान करने की कोशिश की गई।

See also  Chhattisgarh Weather Update : रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न: झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, अगले 48 घंटे भारी; देखें विभाग की चेतावनी

अमरजीत भगत ने कहा, किसी आदिवासी नेता के घर इस तरह की कार्रवाई का यह पहला उदाहरण है. भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ पहुचने वाली है. मुझे पार्टी ने संयोजक के रूप मे नियुक्त किया है कार्यक्रम सफल ना हो, इसलिए डर का माहौल पैदा करने की कोशिश की जा रही। लोकसभा चुनाव के सम्भावित प्रत्याशियों को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही।