रायपुर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिला अस्‍पताल के ऑपरेशन थिएटर में मरीज के इलाज के दौरान डॉक्टर की हार्टअटैक आने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल के आपरेशन थिएटर में मरीज का इलाज करते डाक्टर शोभाराम बंजारे को हार्ट अटैक आ गया और मौके पर ही डाक्टर की मौत हो गई।

जिस दौरान यह घटना हुई डॉक्टर शोभाराम बंजारे, गर्भवती महिला का इलाज कर रहे थे। सर्जरी के बीच ही उन्हों हार्ट अटैक आ गया। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ अनिल जगत ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्ग जिले के रहने वाले डाक्टर शोभाराम बंजारे, पिछले साढ़े 3 साल से रिटायरमेंट के बाद संविदा पर जिला अस्पताल जांजगीर में कार्यरत थे।

रात 8 बजे वे ऑपरेशन थिएटर में गर्भवती महिला का इलाज कर रहे थे, तभी उन्हें अचानक हार्ट अटैक आ गया और डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  अजब-गजब : कल रात ही बनी थी सड़क और आज खोद दी ठेकेदार ने, सुधार की शर्त पर छोड़ दिया नगर निगम के अमले ने..!

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।