अफवाहों पर न दें ध्यान... 3 मार्च से नहीं लग रहा है लॉकडाउन
अफवाहों पर न दें ध्यान... 3 मार्च से नहीं लग रहा है लॉकडाउन

रायपुर। सोशल मीडिया में इन दिनों बढ़ते कोरोना संक्रमण की वजह से राजधानी रायपुर के साथ रायगढ़ में तीन मार्च से लॉकडाउन किए जाने की खबर वायरल हो रही हैं। इसकी पड़ताल करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य फेक न्यूज कंट्रोल एण्ड स्पेशल मॉनिटरिंग सेल ने इस खबर को फर्जी करार दिया है। इसके अलावा डीपीएस, रायपुर के 12 छात्रों के कोरोना संक्रमित होने वाली खबर को भी सेल ने नकारा है।

दरअसल कुछ दिनों से एक भ्रामक मैसेज इन दिनों सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें रायपुर के साथ रायगढ़ में 3 मार्च से लॉकडाउन की घोषणा करने की बात कही जा रही है। जिसकी घोषणा 26 फरवरी को की जाएगी। इस मैसेज पर ध्यान दिलाए जाने पर छत्तीसगढ़ राज्य फेक न्यूज कंट्रोल एण्ड स्पेशल मॉनिटरिंग सेल ने पड़ताल की तो पता चला कि यह मैसेज फेक है। जिस पर सेल ने स्पष्टीकरण भी जारी किया है।

इसके अलावा डीपीएस, रायपुर में भी 12 छात्रों के कोरोना संक्रमित होने की वायरल हो रही खबर को सेल ने फर्जी बताया है। इस पर डीपीएस, रायपुर की ओर से स्पष्टीकरण जारी करते हुए बताया कि इस तरह का मैसेज छात्रों, अभिभावकों, आम जनता तथा अन्य को दिग्भ्रमित करने के उद्देश्य से असामाजिक तत्वों द्वारा किया जा रहा है।

See also  प्रदेश में 3022 करोड़ रुपए के निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू, मंत्री ताम्रध्वज साहू ने निर्माण कार्यों में गति लाने के दिए निर्देश

सीएमओ ने भी बताया फेक

रायपुर और रायगढ़ में 3 मार्च से लॉकडाउन और डीपीएस, रायपुर में 12 छात्रों के कोरोना संक्रमित होने की वायरल खबर को मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी फेक न्यूज बताया है। छत्तीसगढ़ राज्य फेक न्यूज कंट्रोल एण्ड स्पेशल मॉनिटरिंग सेल के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए सीएमओ छत्तीसगढ़ ने खबर को पूरी तरह से फर्जी बताया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।