रमन सिंह

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तबीयत ठीक नहीं चल रही है। शुक्रवार देर रात अचानक असहज महसूस करने के कारण डॉ.रमन को रायपुर के एक प्राइवेट अस्पताल लाया गया। डॉ. रमन की हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रमन सिंह को घबराहट और सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई थी। अस्पताल में डॉक्टर्स की निगरानी में शनिवार दोपहर तक डॉ. रमन सिंह को रखा गया। अब उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। रूटीन चेकअप करने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।

आपको बता दें कि करीब 2 महीने पहले भी डॉ. रमन गुरुग्राम के एक अस्पताल में एडमिट थे। तब कहा गया था कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का मेदांता अस्पताल में इलाज करवाया था। डॉ. रमन सिंह को लंबे समय से पैर की उंगली में दर्द की शिकायत थी। डॉक्टर्स ने इसी वजह से सर्जरी की सलाह डॉक्टर रमन सिंह को दी थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।