रायपुर। कांग्रेस ने आगामी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) अधिवेशन के लिए 15 सदस्यीय ड्राफ्टिंग कमेटी का गठन किया है। यह अधिवेशन 8 और 9 अप्रैल को गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित किया जाएगा।

इस कमेटी में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ के प्रभारी महासचिव सचिन पायलट को शामिल किया गया है। यह समिति अधिवेशन के दौरान चर्चा किए जाने वाले प्रमुख मुद्दों का ड्राफ्ट तैयार करेगी, जो कांग्रेस के भविष्य की रणनीति और नीतिगत दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।