छत्तीसगढ़ के सरगुजा में नशीली दवाओं की तस्करी, पुलिस ने दो युवक को गिरफ्तार कर जप्त किया 21 नग कफ सिरप
image source ; google

टीआरपी डेस्क। नशे के खिलाफ सरगुजा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी है। आज कोतवाली पुलिस ने नशीली कप सिरप के साथ दो युवक को गिरफ्तार करने की सफलता पाई है। पुलिस ने बताया कि काफी दिनों से सूचना मिली कि कुछ युवकों के द्वारा राजपुर से नशीली कफ सीरप को लेकर अम्बिकापुर के महामाया मंदिर के पास नहर के रास्ते मे कफ सिरप बिक्री की जाती है। बीती रात कोतवाली पुलिस ने महामाया मंदिर के पास नहर के रास्ते मे बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नशीली कफ सिरप जब्त कर थाने ले आई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।