रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब ठंड बढ़ने लगी है। कई जिलों में शत लहर और कड़ाके की ठंड का भी अलर्ट जारी किया जा रहा है। ठंड का प्रकोप देखते हुए कलेक्टर ने स्कूल की टाइमिंग में बदलाव किया है। सारंगढ़ बिलाईगढ़ कलेक्टर ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है।

जारी आदेश के मुताबिक दो पाली में चलने वाली कक्षाओं की पहली पाली अब सुबह 8.30 बजे से 12.00 बजे तक संचालित होगी। वहीं दो पाली में संचालित होने वाली कक्षाओं की दूसरी पाली 12.15 से 4.00 तक चलेगी।

वहीं एक पाली में संचालित होने वाली कक्षाएं 10.00 बजे 4.00 बजे तक संचालित होगी। इसी के साथ ही शनिवार को कक्षा 8.30 बजे से 12.30 बजे तक संचालित होगी।

See also  CG के सांसद रामविचार, रेणुका सिंह और संतोष पांडे बने द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावक, नेताम बोले-आजादी के 75 साल बाद सम्मान मिला

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।