रायपुर। आज तड़के केशकाल घाटी में तीन ट्रकों के बीच भीषण टक्कर हो गयी। टक्‍कर के बाद तीन वाहन में आग लग गई। घटना के बाद तीनों ट्रक धू धू जलकर खाक हो गए। ट्रक में आग लगने के बाद केशकाल घाटी में यातायात बाधित हो गई। साथ ही आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

जानकारी के मुताबिक एक ट्रक कांकेर से जगदलपुर जा रहा था और एक ट्रक जगदलपुर से रायपुर की ओर आ रहा था। तभी अचानक कांकेर से आ रहे माजदा के चालक ने दोनों ट्रकों के बीच से ओवरटेक करते हुए आगे निकलने की कोशिश की जिससे माजदा और ट्रक के बीच टक्‍कर हो गई।

ट्रकों की आपस में हुए जोरदार टक्‍कर के बाद तीनों वाहन में आग लग गई। घटना के बाद तीनों ट्रक पूरी तरह से जलकर खाक हो गए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।