रायपुर। दो हजार के नोट बंद किए जाने की सूचना से बाजार में हलचल मच गई है। खास तौर पर सराफा बाजार में ज्यादा हलचल देखने को मिली। प्रदेश के रायपुर, दुर्ग आदि क्षेत्रों में दो हजार का नोट खपाने के लिए सराफा बाजार में सोना 70 हजार रुपये प्रति दस ग्राम के हिसाब से और चांदी 80 हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिकी।

बता दें कि शुक्रवार को बाजार से दो हजार रुपये के नोट चलन से बाहर होने की खबर के आते ही शुक्रवार शाम तक सोना जो 62 हजार रुपये प्रति दस ग्राम था, शुक्रवार रात नौ बजे तक वह 62900 रुपये प्रति दस ग्राम(स्टैंडर्ड) हो गया। इसी प्रकार चांदी भी की कीमत भी 74 हजार रुपये प्रति किलो रही।

आम लोगों द्वारा शनिवार को विभिन्न कैश डिपाजिट मशीन और बैंक जाकर दो हजार के नोट जमा किए गए। मगर लोगों में किसी भी प्रकार से जल्दबाजी या बैंकों व एटीएम में भीड़ नहीं रही। इसका एक कारण यह भी रहा कि दो हजार के नोट जमा करने चार महीने का समय है।

See also  छत्तीसगढ़ में होगी यूनिटी मॉल की स्थापना, स्थानीय उत्पादों और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

इधर रायपुर के व्यापारियों का कहना है कि दो हजार के नोट का लेनदेन अभी जारी रहेगा। इन्हें बैंकों में जमा करने के लिए सितंबर तक का समय है, इसलिए आम लोगों को किसी भी प्रकार से घबराने की आवश्यकता नहीं है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।