रायपुर। छत्तीसगढ़ में 7 मई को लोकसभा चुनाव के तीसरे फेज के तहत मतदान होने हैं। प्रदेश की 7 सीट रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़ और सरगुजा लोकसभा क्षेत्र में भी वोटिंग होगी। ऐसे में इन क्षेत्रों में 5 से 7 मई तक ड्राई डे घोषित कर दिया गया है। बता दें कि इन लोकसभा क्षेत्रों में इन 2 दिनों तक शराब ब्रिकी नहीं होगी। राज्य शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

मतदान से 48 घंटे पहले शाम 5 बजे से शराब दुकानें बंद हो जाएंगी। ड्राई डे घोषित होने के बाद रायपुर सहित दुर्ग, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर रायगढ़, कोरबा और सरगुजा लोकसभा क्षेत्र में शराब दुकानें बंद रहेंगी। इतना ही नहीं शराब के परिवहन पर भी बैन लगा दिया गया है।

सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़ और सरगुजा लोकसभा क्षेत्र में 5 मई को शाम 5 बजे से 7 मई तक शराब दुकानें बंद रहेंगी।

इन सभी लोकसभा क्षेत्र के 3 किलोमीटर के दायरे में आने वाले जिले में भी शराब दुकानें को बंद रखा जाएगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।