दंतेवाडा में मुठभेड़ के दौरान जवानों को मिली कामयाबी, एक नक्सली को किया ढेर, दो बंदूक समेत आईईडी बरामद
दंतेवाडा में मुठभेड़ के दौरान जवानों को मिली कामयाबी, एक नक्सली को किया ढेर, दो बंदूक समेत आईईडी बरामद

दंतेवाडा। छत्तीसगढ़ में एक तरफ कोरोना वायरस ने हाहाकार मचा रखा है। वहीं दूसरी ओर नक्सलियों का आतंक नक्सल प्रभावित जिलों में लगातार जारी है। इसी कड़ी में दंतेवाड़ा जिले में डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई।

हालाँकि मुठभेड़ में जवानों को कामयाबी हासिल हुई है। दरअसल जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया। घटना के बाद सर्चिंग में दो भरमार बंदूक, दो किलो आईईडी, वायर, 4 पिट्ठू और नक्सली साहित्य बरामद हुई है ,

ये पूरा मामला गीदम थाना क्षेत्र के नदी पार मुस्तलनार का है ,इसकी पुस्टि एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने की है।

दंतेवाडा एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि नक्सली कमांडर मलेश के दलम के साथ मुठभेड़ हुई है।  मुठभेड़ में और भी नक्सलियों के मारे जाने का पुलिस ने दावा किया. मौके से एक नक्सली का शव बरामद कर लिया गया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

See also  CG News: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिले केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ की इन 3 मांगों को बजट में शामिल करने का किया आग्रह