रायपुर : छत्तीसगढ़ में शासकीय कार्यालयों में साप्ताहिक कार्यावधि को 5 दिन कर दिया गया है। अब शासकीय कर्मचारियों को सप्ताह में केवल 5 दिन ही काम करना होगा। राज्य सरकार ने हर शनिवार को छुट्टी देने की घोषणा के साथ कार्यालय का नया समय भी निर्धारित किया है। राज्य सरकार के द्वारा कार्यालयीन समय को सुबह 10 बजे से शाम 5.30 तक निर्धारित किया गया है।

सप्ताह में सिर्फ 5 दिन की ड्यूटी के कारण से कार्यालय के समय में हर दिन 2 घंटे की वृद्धि की गयी है, ताकी कामकाज पर असर न पड़े। लेकिन राज्य सरकार के इस आदेश की कई जगहों पर अवमानना देखने के मिल रही है, कर्मचारी तय समय पर कार्यालय नहीं पहुंच रहे हैं। इस संदर्भ में सख्ती बरतने के लिए आज आदेश जारी किया गया है। साथ ही विभाग प्रमुख को निर्देश दिया है कि वो कार्यालय अवधि में तय समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करें।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।