रायपुर। नई शिक्षा नीति 2020 के तहत छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में राष्ट्रव्यापी शिक्षा सप्ताह के अंतर्गत 27 जुलाई को मिशन लाईफ भी मनाया जाएगा। इसके तहत पर्यावरण के संरक्षण के महत्व को लेकर बच्चों में जागरूकता के लिए स्कूलों में इको क्लब के गठन के किया जायेगा।

इको क्लब के माध्यम से एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया जाएगा। इको क्लब के सदस्यों को समुदाय के समक्ष 27 जुलाई को शपथ दिलाई जाएगी। इस दिन प्रत्येक स्कूल में कम से कम 35 पौधों का रोपण कर उनके देखरेख और रखरखाव की जिम्मेदारी स्कूली बच्चों को दी जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में मिशन लाइफ के लिए नए इको क्लब गठन के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जारी निर्देश के अनुसार स्कूल प्रधानपाठक, प्राचार्य इको क्लब का प्रमुख, संरक्षक होंगे। पोस्ट ग्रेजुएट टीचर इको क्लब के प्रभारी होंगे। इको क्लबों में प्रत्येक कक्षा से 4-5 छात्र शामिल किया जाएगा। मिशन लाइफ के लिए एक छात्र को क्लब का इको अध्यक्ष बनाया जाएगा।

See also  ब्रेकिंग: 57 पुलिसकर्मियों को मिली पदोन्नति, एएसआई से बनाए गए एसआई देखें पूरी लिस्ट

भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय मेरिलाइफ पोर्टल (https://merilife) पर मिशनलाइफ के अंतर्गत पौधरोपण की जानकारी [email protected] अपलोड की जाएगी। पौधे लगाने से लेकर उसकी सेवा करने तक की फोटो (जियोटैग) साझा करेंगे, स्कूलों को वृक्षारोपण अभियान की जियोटैग की गई छवियां गूगल ट्रैकर साझा की जाएगी। सोशल मीडिया पर स्कूल हैशटैग #Plant for Mother और # एक पेड़ मां के नाम का हैशटैग से व्यापक प्रसार किया जाएगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।