रायपुर। छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास में छापेमारी के बाद उनके बेटे चैतन्य बघेल को ईडी ने हिरासत में ले लिया है। ईडी चैतन्य बघेल को लेकर रायपुर विशेष कोर्ट पहुंची है। जहां उनको कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड में लेने की तैयारी है। वहीं ईडी टीम के रायपुर दफ्तर पहुंचने से पहले ही सुरक्षा के लिए बैरिकेड्स लगाए दिए गए हैं। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

कांग्रेस ने किया पूरे दिन विधानसभा की कार्यवाही का बहिष्कार

वहीं भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ईडी के द्वारा हिरासत में लिया जाने के बाद कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा में जमकर प्रदर्शन किया और पूरे दिन की कार्यवाही से बहिष्कार कर दिया। बता दें कि चैतन्य बघेल को हिरासत में लेने के बाद ईडी की टीम को बाहर निकलने में भारी परेशानी हुई। हंगामे के चलते टीम को निकलने में काफी देर लगी।

https://twitter.com/ANI/status/1946108923624522159

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।