बड़ी खबर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दो हजार करोड़ के कथित शराब घोटाले की जांच कर रही ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने आज 13 हजार पन्नों की चार्जशीट पेश की है। इसमें कारोबारी अनवर ढेबर, पप्पू ढिल्लन, आबकारी विभाग के विशेष सचिव रहे एपी त्रिपाठी, अरविंद सिंह आदि को आरोपी बनाया गया है। कई बॉक्स और गठरियों में आबकारी के अधिकारी चार्जशीट की कॉपी लेकर कोर्ट पहुंचे थे।

ईडी ने इस मामले में अब तक अनवर ढेबर, एपी त्रिपाठी, त्रिलोक ढिल्लन और नितेश पुरोहित को गिरफ्तार किया है। खबरें हैं कि ईडी और भी कई लोगों को आने वाले समय में गिरफ्तार कर सकती है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।