रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की रिमांड आज खत्म हो गई। ईडी ने विशेष अदालत में उन्हें पेश किया है। जहां सुनवाई चल रही है। बता दे कि, छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में चैतन्य बघेल को 18 जुलाई को ईडी ने गिरफ्तार कर पांच दिन की रिमांड पर लिया था।

रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद रायपुर स्थित ईडी की विशेष अदालत में पेश किया गया। ईडी ने चैतन्य बघेल को शराब घोटाले से जुड़े अहम दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया था।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।