रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोरबा से बड़ी खबर आ रही है। ED ने ठेकादर नरेश वर्मा (बी.बी वर्मा ) के ऑफिस में छापेमारी की है। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित ऑफिस में टीम ने दबिश दी है। ईडी के 8 अधिकारी 2 वाहन से पहुंचे हैं। मिली जानकारी के अनुसार टीम ठेकेदारी से जुड़े कागजात खंगाल रही है। बता दें कि कोल स्कैम के बाद जांच एजेंसियों की नजर कोरबा जिले पर ही है।

स्टेशन रोड निवासी नगर निगम कोरबा के पूर्व पार्षद और व्यवसायी शिव अग्रवाल के यहां सुबह 5:00 बजे ही ईडी की टीम ने दस्तक दी। लगभग 5 घंटे की जांच के बाद ईडी की खाली हाथ वापस लौट गई। दूसरी तरफ एक और टीम ने किराना गल्ला व्यवसायी रूड़मल अग्रवाल के घर और दुकान में छापेमारी की। टीम के साथ आए सशस्त्र बल के जवान घर के बाहर निगरानी करते देखे गए।

पास के ही एक और कारोबारी पाम मॉल का मालिक दिनेश मोदी के ठिकानों पर भी ईडी की छापे की खबर है। दिनेश मोदी के भाई गोपाल मोदी भाजपा नेता है और राइस मिल का काम है। इसके अलावा रायपुर के शंकर नगर में कई ठेकेदार और कचना में भी ईडी की जांच जारी है। बता दें कि इन सभी के यहां कार्रवाई के दौरान जांच में क्या मिला इसकी अभी तक पूरी तरह से जानकारी नहीं मिल पाई है। ईडी के एकबार फिर से सक्रिय होने से कारोबारियों में हडकंप मच गया है।

See also  अम्बेडकर अस्पताल में ईस्ट अफ्रीका के रवांडा में रहने वाली महिला का आपरेशन

ईडी के अधिकारियों ने बताया कि टाइल्स और जमीन कारोबारी के ठिकानों पर भी दस्तावेजों की जांच जारी है। बता दें कि इससे पहले ईडी की टीम ने रायगढ़ में सुनील रामदास अग्रवाल के ठिकानों पर कार्रवाई की थी। ईडी के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो खनिज विभाग और कोरबा, रायगढ़, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कांकेर सहित 12 जिला प्रशासन से डीएमएफ का हिसाब मांगा गया है। ईडी की ओर से जारी पत्र के अनुसार, खनिज विभाग से सात बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई है। इसमें वर्षवार जिलों को आवंटित राशि और खर्च का ब्यौरा मांगा गया है। राज्य में दस हजार करोड़ की डीएमएफ राशि है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।