रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। स्कूल की छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले हेड मास्टर दिलीप भगत को शिक्षा विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। साथ ही आरोपी के खिलाफ आमानाका थाने में केस दर्ज भी किया गया है।

शहर के एक शासकीय स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ की शिकायत के बाद गुस्साए परिजनों ने स्कूल के एक कर्मचारी की जामकर पिटाई कर दी। आरोप है कि हेड मास्टर छात्राओं को गलत ढंग से टच करता और अश्लील बातें करता है।

मिली जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना आमानाका थाना के डूमरतालाब स्थित स्कूल रोटरी कौस्मो प्राथमिक शाला की है। आरोपी हेड मास्टर का नाम दिलीप कुमार है। छात्राओं के परिजनों ने आरोप लगाया है कि हेड मास्टर पढ़ने वाली छात्राओं पर गलत नियत के साथ उन्हें घुमाने ले जाता है। और घर लेजाकर उनके साथ छेड़छाड़ करता है।

जैसे ही इसकी जानकारी मिली छात्राओं के परिजनों को इसकी जानकारी मिली आक्रोशित परिजन स्कूल पहुंचे। हेड मास्टर के न मिलने पर स्कूल के ही कर्मचारियों की पिटाई कर दी। इस मामले की शिकायत परिजनों ने आमानाका थाने में की है। फिलहाल आरोपी अपने परिवार के साथ मुंबई में है। रायपुर पुलिस मुंबई जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर सकती है।

See also  सीएम साय और डिप्टी सीएम शर्मा ने अस्पताल जाकर जवानों का हालचाल जाना

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।