Flights Canceled Due To Bad Weather- इंडिगो की 9 उड़ानें रद्द, ख़राब मौसम से सैकड़ों फंसे
Flights Canceled Due To Bad Weather- इंडिगो की 9 उड़ानें रद्द, ख़राब मौसम से सैकड़ों फंसे

रायपुर। प्रदेश में हो रही बरसात और खराब मौसम की वजह से बुधवार को स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचने वाली 11 फ्लाइट रद्द कर दी गई है। बता दें कि रद्द हुई फ्लाइट्स में 10 इंडिगो एयरलाइंस की हैं।

साथ ही विस्तारा एयरलाइंस की भी 1 फ्लाइट रद्द की गई है। विमानों में 2 दिल्ली, 2 मुंबई, 2 हैदराबाद, 2 कोलकाता, 1 बेंगलुरू और 1 प्रयागराज की फ्लाइट इंडिगो एयरलाइन ने रद्द की है।

इसी के साथ ही विस्तारा एयरलाइन ने भी दिल्ली की 1 फ्लाइट रद्द की है। इसके पहले भी मंगलवार को भी इंडिगो की 8 फ्लाइट रद्द हुई थी।

छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बुधवार को भी बारिश और ओलावृष्टि हुई है। मौसम वैज्ञानिक एसपी चंद्रा ने बताया कि पूर्वनुमान के मुताबिक प्रदेश के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना है। गरज चमक के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। मध्य छत्तीसगढ़ में मौसम ज्यादा खराब रहेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  छत्तीसगढ़ में शराब प्रेमियों और कारोबारियों के लिए बड़ी खबर! बार लाइसेंस फीस में भारी कटौती, अब रायपुर एयरपोर्ट पर भी छलकेंगे जाम

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।