एक वर्ष के भीतर होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के 31 विद्यार्थियों को पांच सितारा होटलों में मिली नौकरियां

रायपुर। छत्तीसगढ़ होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के 31 विद्यार्थियों का प्लेसमेंट पांच सितारा होटलों में हुआ है। वर्षों से बंद रहने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर पिछले वर्ष इंस्टीट्यूट को दोबारा प्रारम्भ किया गया है। एक ही वर्ष में इस इंस्टीट्यूट ने सफलता के नए सोपान तय किये हैं।

इंस्टीट्यूट में बीएससी होटल मैनेजमेंट और डिप्लोमा होटल मैनेजमेंट सहित कुल 116 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। इंस्टीट्यूट की सफलता इसी बात से आंकी जा सकती है कि पांच सितारा होटल मैरिएट ने 12 एवं होटल सयाजी ने 19 इस प्रकार कुल 31 विद्यार्थियों को नौकरी का प्रस्ताव दिया है।

इंस्टीट्यूट की प्राचार्या रेखा शुक्ला ने बताया कि इंस्टीट्यूट की बातचीत अन्य अनेक होटलों के साथ चल रही है। इन होटलों ने भी इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों नौकरी देने की पेशकश की है। मेफेयर होटल लगातार इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों को अपने होटल में इंटर्नशिप के लिए बुलाता रहता है। छत्तीसगढ़ का होटल मैनेजमेंट युवाओं को रोजगार के नए अवसर उप्लब्ध कराने में नित नई सफलताएं अर्जित कर रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।