रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में बड़े नेताओं का प्रदेश में आना-जाना लगा हुआ है। चुनाव को ध्यान में रखते हुए 14 जुलाई को एक बार फिर अमित शाह छत्तीसगढ़ आएंगे। जहां वे संगठन की बैठक लेंगे। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन भी शामिल होंगे।

जानकारी के अनुसार, अमित शाह ने सभी विधानसभा की रिपोर्ट मांगी है। साथ ही बीजेपी कहां कमजोर है और कहां मजबूत इसकी भी रिपोर्ट मांगी है। वहीं विधानसभाओं के मुद्दे भी रिपोर्ट में शामिल किए जाएंगे।

बता दें कि, हाल ही में अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर आए थे। जहां उन्होंने प्रदेश के दिग्गज नेताओं की मीटिंग ली थी। इस मीटिंग में विधानसभा चुनाव कैसे लड़ा जाएगा और चुनाव कैसे जीतना है इसकी रणनीति तैयार की गई थी।

See also  At Risk देशों से आने वालों की स्क्रीनिंग के लिए छत्तीसगढ़ के तीनों हवाई अड्डों पर बनेंगे हेल्प डेस्क