रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में अभी दो माह शेष हैं। वहीं विपक्ष को एक और मुद्दा मिल गया है। चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस विधायक का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

इसे लेकर विपक्ष के नेताओं की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। चंद्रपुर से कांग्रेस विधायक रामकुमार यादव का वीडियो वायरल होने पर भाजपा नेता और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने ट्वीट कर तंज कसा।

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पार्टी से सवाल करते हुए तंज कसा कि मुख्यमंत्री से पूछा कि इस वीडियो की सच्चाई क्या है? आपको खुद सामने आकर बताना चाहिए। वहीं विधायक के इस वायरल वीडियो पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने भी ट्वीट किया। कहा कांग्रेस विधायक जी के सामने रख नोटों की गाड़ी वाले इस वीडियो को स्वीकार करेगी या वीडियो पर कोई संदेह है तो जांच के लिए सीबीआई को सौंपने का साहस दिखाएगी? या फिर कोयले वाले वीडियो की तरह मेरे ऊपर FIR दर्ज कराएगी?

See also  एसईसीएल की छाल परियोजना के विस्तार को लेकर हुई सुनवाई, पुराने डाटा के आधार पर तैयार ईआईए रिपोर्ट का विरोध

दरअसल, वायरल वीडियो में तानाखार विधायक मोहितराम केरकेट्टा से एक शख्स काम नहीं मिलने पर एडवांस में दिए पैसे वापस मांग रहा है। वायरल विडियो में विधायक जी दलील देते नजर आ रहे हैं कि डीएमएफ मद से 10-10 लाख रुपए के 10 बिल्डिंग की मांग की है, लेकिन कर ही नहीं रहा है, ज्यादा लड़ाई करेंगे तो मुख्यमंत्री के पास शिकायत करेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।