बिजली विभाग के कर्चमारियों को भी मिलेगा बोनस

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली विभाग के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ सरकार उन्हें अब दिवाली पर बोनस देने जा रही है। दिपावली पर सौगात देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी नियमित एवं संविदा में कार्यरत बिजलीकर्मियों को 11 हजार रुपये तक बोनस / अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। बता दें कि इससे छत्तीसगढ़ पॉवर कंपनी के 16 हजार से अधिक कर्मचारी-अधिकारी लाभांवित होंगे।

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने दीपावली से पूर्व भुगतान हेतु जरूरी आदेश दे दिए हैं। बता दें कि पिछले वित्तीय वर्ष में 21 हजार रुपए मूल वेतन तथा महंगाई भत्ता के रूप में मासिक वेतन प्राप्त करने वाले विद्युत कर्मी बोनस के लिए पात्र होंगे तथा सभी अन्य अधिकारी-कर्मचारियों को भी कार्यों में दक्षता बनाए रखने हेतु प्रोत्साहन स्वरूप रुपए 11 हजार की अनुग्रह राशि दी जावेगी। इससे पॉवर कंपनियों को लगभग 17 करोड़ रूपए का वित्तीय भार आएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।