ips

रायपुर। केंद्र सरकार की अपॉइंटमेंट कमेटी ने छत्तीसगढ़ के चार IPS अधिकारियों को आईजी और उसके समकक्ष पद के लिए इंपैनल किया है। इन अधिकारियों में 2004 बैच के चार आईपीएस हैं।

बता दें कि कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमेटी ने देशभर के 41 आईपीएस अधिकारियों का इंपैनलमेंट किया है। इनमें छत्तीसगढ़ से अभिषेक पाठक, संजीव शुक्ला, नेहा चंपावत और अजय यादव का नाम शामिल हैं।

आईपीएस अभिषेक पाठक पहले ही सेंट्रल डेपुटेशन पर हैं। आईपीएस संजीव शुक्ला पीएचक्यू में आईजी सीआईडी हैं और चिटफंड अपराध की जांच और हितग्राहियों को रुपए लौटाने वाली सरकार के अभियान के नोडल अधिकारी हैं। आईपीएस नेहा गृह विभाग की पहली महिला स्पेशल सेक्रेटरी हैं और आईपीएस अजय यादव के पास आईजी इंटेलिजेंस की जिम्मेदारी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।