मंत्रालय

रायपुर। पिछले 8 दिनों से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल अवधि अवकाश के निराकरण के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश ज़ारी किया है। प्रशासन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि वे कर्मचारी जो आगामी 2 सितंबर तक हड़ताल छोड़ कर अपने कार्य पर उपस्थित होंगे उन्हें उनके हड़ताल अवधि का अवकाश स्वीकृत करते हुए उनका वेतन भुगतान किया जायेगा। वहीं प्रशासन ने वापसी करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को पर्याप्त सुरक्षा देने की भी बात कही है।

कल ही आया था वेतन में कटौती का आदेश

बता दें कि कल ही कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के पदाधिकारियों की मुख्य सचिव अमिताभ जैन से बैठक की गयी थी। जिसके बाद इस बैठक से सकारात्मक परिणाम निकलने की उम्मीद जताई जा रही थी। लेकिन देर शाम प्रशासन ने हड़ताली कर्मचारियों को बड़ा झटका देते हुए कर्मचारियों के वेतन काटने के संबंध में आदेश ज़ारी कर दिया। आदेश में जो पिछले बार भी हड़ताल में शामिल थे और इस बार भी 22 अगस्त से हड़ताल में शामिल हैं, उनके वेतन में कटौती की बात कही गयी।

See also  Agriculture University will have Doppler radar worth 10 crores- मिलेगा मौसम का सटीक पूर्वानुमान

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर