बीजापुर में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़, हमले में तीन माओवादी घायल
बीजापुर में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़, हमले में तीन माओवादी घायल

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सली इलाके बीजापुर में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुआ है। माओवादी मैदान छोड़कर फरार हो गए इसके बाद पुलिस फोर्स ने माओवादी केंप ध्वस्त कर दिया।

दरअसल, जिले में चलाये जा रहे माआवादी विरोधी अभियान के तहत एसटीएफ एवं डीआरजी के जवान बैल, उतला, छोटेपल्ली, रेखावाया,बोरगा, तकिलोड, कोलनार, घोंट की ओर निकली थी।

अभियान के दौरान 10 मार्च को जिले के कोलनार और छोटेपल्ली के बीच जंगल इन्द्रावती नदी के किनारे उत्तर में जवानों को भारी पड़ता देख माओवादी मैदान छोड़कर फरार हो गए इसके बाद फोर्स ने माओवादी केंप ध्वस्त कर दिया। कैंप से दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद किया गया है। हमले में तीन माओवादियों के घायल होने की सूचना भी मिली है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

See also  PM Awas Yojana: 15 सितंबर को छत्तीसगढ़ के 5 लाख हितग्राहियों के खाते में पीएम नरेंद्र मोदी ट्रांसफर करेंगे पीएम आवास योजना की पहली क़िस्त,ऐसे चेक करें लिस्ट