टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच शनिवार सुबह से मुठभेड़ जारी है। किस्टाराम थाना क्षेत्र के जंगलों में यह मुठभेड़ हुई, जहां सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।

ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को सफलता

सुरक्षाबलों को खुफिया सूचना मिली थी कि इलाके में माओवादी छिपे हुए हैं, जिसके बाद जवानों ने जंगल को घेरकर ऑपरेशन शुरू किया। इस अभियान में जिला रिजर्व गार्ड (DRG), कोबरा और CRPF की एलीट यूनिट के जवान शामिल हैं।

दो नक्सलियों के शव बरामद, तलाशी अभियान जारी

अधिकारियों के अनुसार, अब तक दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं, और भारी मात्रा में हथियार भी मिले हैं। फिलहाल जंगल में तलाशी अभियान जारी है, क्योंकि इलाके में और नक्सलियों के छिपे होने की आशंका है। रुक-रुककर गोलीबारी भी हो रही है।

See also  BREAKING: इस जिले के 4 थाना प्रभारियों का हुआ तबादला, देखें आदेश की सूची

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।