बड़ी खबर : बुरगुम जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर
बड़ी खबर : बुरगुम जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सली इलाके दंतेवाड़ा के बुरगुम जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है। इस दौरान 5 लाख इनामी नक्सली के मारे जाने की सूचना दी जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों के मलंगिर एरिया क्षेत्र में डीआरजी (DRG) और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली मारा गया है वहीं कई नक्सलियों के घायल होने का दावा भी पुलिस कर रही है। बता दें मारे गए नक्सली अर्जुन (लखमा सोढ़ी) के खिलाफ 13 मामले दर्ज थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।