बड़ी खबर : नहीं रहे सिनेमा जगत के "एनसाइक्लोपीडिया", CM शिवराज ने जताया शोक
बड़ी खबर : नहीं रहे सिनेमा जगत के "एनसाइक्लोपीडिया", CM शिवराज ने जताया शोक

टीआरपी डेस्क। 2022 में पत्रकारिता और फिल्म जगत का एक और चिराग आज बुझ गया। दैनिक भास्कर के वरिष्ठ पत्रकार और फिल्म समीक्षक जयप्रकाश चौकसे का आज 83 वर्ष में निधन हो गया।

बता दें जयप्रकाश चौकसे लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। उन्हें सिनेमा जगत का एनसाइक्लोपीडिया (Encyclopedia) कहा जाता था। 26 साल से वे दैनिक भास्कर में “परदे के पीछे” कॉलम लिखा करते थे। इसके साथ ही उन्होंने उपन्यास ‘दराबा’, ‘महात्मा गांधी और सिनेमा’ और ‘ताज बेकरारी का बयान’ भी लिखा है।

इतना ही नहीं इन सबके साथ ही उन्हें कहानियां लिखने में भी काफी रूचि थी। ‘उमाशंकर की कहानी’, ‘मनुष्य का मस्तिष्क और उसकी अनुकृति कैमरा’ और ‘कुरुक्षेत्र की कराह’ ये सब उनकी कहानियां हैं। पत्रकार जयप्रकाश चौकसे के निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक जताया है।

जय प्रकाश चौकसे के आखिरी लेख की हेडलाइन कुछ इस प्रकार थी- प्रिय पाठको… यह विदा है, अलविदा नहीं, कभी विचार की बिजली कौंधी तो फिर रूबरू हो सकता हूं, लेकिन संभावनाएं शून्य हैं’।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।