टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में हेड-कॉन्स्टेबल और उसके परिवार की बर्बर हत्या ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। पुलिस ने इस दिल दहला देने वाली घटना में 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। यह हत्याकांड जादू-टोने के शक के चलते अंजाम दिया गया।

पुलिस के अनुसार, रविवार शाम इटकल गांव में गांववालों ने जादू-टोना करने के आरोप में हेड-कॉन्स्टेबल और उसके परिवार के 5 सदस्यों को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। घटना मुरलीगुड़ा कैंप के पास की है। आरोपियों को शक था कि इस परिवार ने उनके ऊपर जादू-टोना किया था, जिससे गुस्साए गांववालों ने यह खौफनाक कदम उठाया।

पुलिस ने सभी 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर ली है। इस वीभत्स घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

See also  सुकमा नक्सली मुठभेड़; 25 लाख के इनामी दरभा डिवीजन इंचार्ज समेत 17 नक्सली ढेर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।