EOW-acb

रायपुर। छत्तीसगढ़ के आज सुबह से ही जारी EOW की छापामार कार्रवाई अब समाप्त हो गई है। ईडी की टीम ने आज की गई कार्रवाई के लिए प्रेस नोट जारी करते हुए जानकारी दी है कि धारा – 7, 12, भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम, 420, 467, 468, 471, 120बी के तहत आज रायपुर में 9, दुर्ग-भिलाई में 7, राजनांदगांव में 1, बिलासपुर में 4 कुल 21 जगहों पर छापामार कार्रवाई की गई।

इस दौरान EOW की टीम ने मौके से लगभग 19 लाख रुपये नगद, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे लैपटॉप, पेन ड्राइव, बैंक स्टेटमेन्ट्स, चल-अचल संपत्ति संबंधी दस्तावेज, करोड़ों के आभूषण, बैंकों में करोड़ों के निवेश के अलावा अनेक अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।

EOW की टीम अब इनका परीक्षण करेगी। इन दस्तावेजों में आबकारी से अर्जित अवैध संपत्ति के सामान्य निवेश एवं शेल कम्पनियों के माध्यम से लेयरिंग, अनसिक्योर्ड लोन एवं निवेश संबंधी दस्तावेज शामिल हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।