कोरोना जांच रिपोर्ट

टीआरपी डेस्क। भिलाई के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए एक शख्स ने खिड़की से कूदकर खुदकुशी कर ली। घटना देर रात की है। 4 दिन पहले उसे कोरोना के लक्षण मिलने के बाद यहां भर्ती कराया गया था, लेकिन अब तक उसकी रिपोर्ट नहीं आई है।

धमधा ब्लाक के ग्राम पेंड्री का रहने वाला 43 वर्षीय ईश्वर विश्वकर्मा भिलाई के निजी अस्पताल सुविधा नंदिनी रोड जामुल में 11 अप्रैल से भर्ती था। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि ईश्वर पहली मंजील के प्राइवेट वार्ड में भर्ती था। उसके साथ एक और मरीज था। रात में वह वार्ड की खिड़की से कूद गया। खिड़की जमीन से लगभग 15 फीट ऊपर थी। गिरने से उसके सिर पर गंभीर चोटें आयी, जिसकी वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

अस्पताल प्रबंधन ने इस घटना की सूचना सबसे पहले जामुल पुलिस और जिला प्रशासन के नोडल अफसर को दी। अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. शाह फैजल खान के अनुसार रिपोर्ट आने में तीन से चार दिन का समय लगता है। संभवतः कल 16 अप्रैल को रिपोर्ट आ जाती।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।