भैयालाल राजवाड़े

रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व श्रम और खेल मंत्री भैयालाल राजवाड़े अब मुश्किल में पड़ सकते हैं। उन्होंने बैकुंठपुर महिला विधायक के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की है। पूर्व मंत्री ने विधायक अंबिका सिंहदेव को लेकर अपशब्द बोले हैं और गाली का इस्तेमाल किया है।

जिसके बाद इस मामले में तूल पकड़ लिया है। इसे लेकर महिला विधायक के समर्थकों में आक्रोश है। विधायक समर्थकों ने भैयालाल रजवाड़े के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गुरूवार को कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ता थाने पहुंचे। जहां उन्होंने बीजेपी नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। साथ ही बतौर सबूट वीडियो फुटेज भी सौंपा है।

बता दें कि गुरुवार को भैयालाल राजवाड़े ने अन्य भाजपा नेताओं, सरपंच, नगरीय निकाय नेताओं और ठेकेदारों के साथ बैकुंठपुर स्थित जनपद पंचायत कार्यालय का घेराव किया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जनपद पंचायत सीईओ विनय कश्यप को हटाए जाने की मांग की। इधर मीडियाकर्मियों से चर्चा के दौरान पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े की जुबान फिसल गई। उन्होंने अपशब्दों का इस्तेमाल विधायक अंबिका सिंहदेव के लिए किया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।