रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पंडरी सिटी सेंटर मॉल के पास एक्सप्रेस-वे पर एक नया रास्ता खोलने को लेकर बड़ा बवाल शुरू हो गया है। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय आज पूरी कांग्रेस पलटन के साथ देवेंद्र नगर थाना पहुंच गए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अफसरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए लिखित शिकायत दी है। कांग्रेस का आरोप है कि रसूखदारों को फायदा पहुंचाने के लिए नियमों को ताक पर रखकर यह कट खोला गया है।

5 महीने पुराना नियम बदला, बढ़ेगा हादसों का डर

विकास उपाध्याय ने बताया कि साल 2017 में सरकार ने साफ नियम बनाया था कि एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ कोई नया रास्ता या कट नहीं खुलेगा। इस सड़क पर गाड़ियां बहुत तेज चलती हैं। नया रास्ता खुलने से यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। पंडरी और मोवा की तरफ जाने वाले लोगों के लिए यह जगह अब खतरनाक बन चुकी है।

See also  चार्टर्ड एकाउंटेंट एसोसिएशन ने की चर्चा, आने वाले 5 वर्षों में एआई अकाउंटिंग और फाइनेंस दोनों का चेहरा बदल देगा

कांग्रेस नेता ने कहा हम विकास के विरोधी नहीं हैं। लेकिन चंद अफसरों और रसूखदारों की मिलीभगत से चल रहा यह खेल अब रायपुर की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।

बिल्डर और भू-माफिया से मिलीभगत का आरोप

पंडरी सिटी सेंटर मॉल के ठीक सामने बने इस एक्सप्रेस-वे का रूट अचानक बदलने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। सूत्रों की मानें तो PWD के कुछ बड़े अफसरों ने बिना किसी मंजूरी के यह रास्ता खोल दिया है। कांग्रेस का सीधा आरोप है कि बीजेपी के कुछ नेताओं, निजी बिल्डरों और भू-माफियाओं को फायदा पहुंचाने के लिए यह पूरा खेल रचा गया है।

कांग्रेस ने रखी ये 3 बड़ी मांगें

  • पूरे नक्शे और बदलावों की जांच किसी स्वतंत्र विजिलेंस टीम से कराई जाए।
  • जिस भी रसूखदार या अफसर के कहने पर यह रूट बदला गया, उसे तुरंत सस्पेंड किया जाए।
  • एक्सप्रेस-वे का असली नक्शा आम जनता के सामने लाया जाए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।
See also  धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 के खिलाफ मसीही समाज का हल्लाबोल; कोर्ट में चुनौती और मशाल यात्रा की चेतावनी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।