Fact Finding Team Will Be Formed Against Communalism -अंबेडकर दिवस पर फैक्ट फाइंडिंग टीम का शांति मार्च
Fact Finding Team Will Be Formed Against Communalism -अंबेडकर दिवस पर फैक्ट फाइंडिंग टीम का शांति मार्च

टीआरपी डेस्क

रायपुर। बेमेतरा में हुई सांप्रदायिक हिंसा पर रायपुर नागरिक समाज ने गहरी चिंता व्यक्त की है। समाज की ओर से दो व्यक्तियों या समुदायों के बीच के झगड़े या विवाद को साम्प्रदायिक रंग देकर हिंसा के लिए उकसाने की शर्मनाक कोशिशों की घोर निंदा की गई है। साम्प्रदायिकता के खिलाफ रायपुर नागरिक समाज सड़क पर उतरने का ऐलान किया है। अब हर जिले में फैक्ट फाइंडिंग टीम बनेगी। समाज द्वारा अंबेडकर दिवस पर शांति मार्च का भी आयोजन किया जायेगा।

समाज का कहना है कि भाजपा, आरएसएस, विहिप और बजगरंग दल जैसे संगठन लगातार प्रदेश का माहौल करने की कोशिश कर रहे हैं ऐसे में सरकार के साथ साथ जागरूक नागरिकों की महती जिम्मेदारी है कि नफरत के इस माहौल के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें। “रायपुर नागरिक समाज” की बुधवार को बुलाई गई बैठक में अलग अलग संगठनों और विचारधाराओं से जुड़े लोगों ने अपने विचार रखे। बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रस्ताव पारित किया गया।

See also  ईडी रेड - भूपेश बोले पहले ही जनता था आएंगे, रमन ने कहा पंजा छाप अफसर चेत जाएं

रायपुर नागरिक समाज ने छ्त्तीसगढ़ के सभी जिलों के जागरूक नागरिकों से अपील की है कि वह संगठित होकर साम्प्रदायिकता के खिलाफ खड़े हों। जहां भी इस तरह की घटनाएं घटें या फिर आशंका हो नागरिक समाज के लोग गांधीवादी , समतावादी लोगों को लेकर मौके पर जाएं और शांति एवं सौहार्द्र के लिए लोगों से अपील करें।

रायपुर नागरिक समाज प्रदेश के सभी जिलों से संपर्क स्थापित कर वहां नागरिक समाज की फैक्ट फाइंडिंग टीम बनाएगा। रायपुर नागरिक समाज ने राज्य में पुलिस प्रशासन से साम्पदायिक तनाव फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटने की अपील की है। बेमेतरा में हुए साम्पदायिक दंगे के खिलाफ रायपुर नागरिक समाज 14 अप्रैल को अंबेडकर चौक से भगत सिंह चौक तक शांति मार्च निकालेगा।

आज की बैठक की अध्यक्षता डॉ राकेश गुप्ता ने और संचालन विनयशील ने किया। बैठक में मुख्य रूप से धर्मराज महापात्रा, मनमोहन अग्रवाल, सुभाष बजाज, उमा प्रकाश ओझा, अधीर भगवानानी, नितिन सिन्हा, डॉ विप्लब् बंदोपाध्याय, पीसी रथ, बालकृष्ण अय्य्यर, आर के तिवारी, शाहबुद्दीन अंसारी, रिजवान अंसारी, आवेश तिवारी, मिन्हाज असद ईश्वर सिंह दोस्त, हरदीप जुनेजा, पलाश सुरजन, राजेश अवस्थी और राजकुमार सोनी मौजूद थे

See also  शिक्षक दिवस के दिन सीएम बघेल ने चयनित शिक्षकों को सौंपा नियुक्ति पत्र : स्कूल जतन योजना के तहत किया लोकार्पण और अभिभावकों से की चर्चा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।