फ़र्ज़ी आईटीसी रैकेट पर पैनी नज़र , 68 करोड़ की जीएसटी चुराने वाली 7 फर्मों पर केस दर्ज
FILE PHOTO

टीआरपी डेस्क
नकली जीएसटी आईटीसी बिल जारी करने वाली पार्टियों के विरुद्ध एक अभियान में छत्तीसगढ़ जीएसटी ने 7 फर्मों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जाँच कार्रवाई में जीएसटी कमिश्नरेट की टीम को फ़र्ज़ी आईटीसी बिल जारी करने वाले रैकेट और 68.04 करोड़ की कर चोरी मिली है।

जीएसटी सूत्रों ने बताया कि ये फर्जी फर्में किसी भी प्रकार के माल की वास्तविक आपूर्ति किए बिना आईटीसी प्राप्त करने और छत्तीसगढ़ एवं दूसरे राज्यों के कई अन्य करदाताओं को आईटीसी पारित कर रही थी। फर्जी आईटीसी रैकेट को संचालित करने वाले व्यक्तियों की जल्द ही पहचान कर कार्रवाई की जाएगी ।प्रधान आयुक्त सीजीएसटी , रायपुर अतुल गुप्ता का कहना है कि इन फर्मों में बिज़ोटिक डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड , गोल्डन ट्रेडर्स , एआरएल ट्रेडिंग कंपनी , देवी ट्रेडिंग कंपनी, बद्री इंटरप्राइजेज , कुमार ट्रेडर्स ,सिंह ब्रदर्स शामिल हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।