रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नकली शराब का धंधा एक बार फिर उजागर हुआ है। आबकारी विभाग की कार्रवाई में तेंदुआ क्षेत्र स्थित एक ढाबे और बीरगांव की एक प्रिंटिंग प्रेस से भारी मात्रा में नकली सुरक्षा होलोग्राम, स्टीकर और शराब की बोतलों के ढक्कन बरामद किए गए हैं। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

आमानाका थाना क्षेत्र के बीएच ढाबे में नकली शराब खुलेआम बेची जा रही थी। ढाबा संचालक संकटमोचन सिंह के खिलाफ गुप्त सूचना के आधार पर आबकारी विभाग ने छापा मारा, जिसमें नकली शराब, ढक्कन और विभिन्न डिस्टलरी के फर्जी होलोग्राम व स्टीकर बरामद हुए।

जांच के दौरान बीरगांव के लक्ष्मी कॉम्प्लेक्स स्थित श्री गणेश प्रिंटिंग प्रेस का भी भंडाफोड़ हुआ, जहां नकली सुरक्षा होलोग्राम और स्टीकर बनाए जा रहे थे। यहां से देशी प्लेन मदिरा के लिए बनाए गए नकली होलोग्राम की 371 शीट जब्त की गई हैं। इसके अलावा, नकली सामग्री को अन्य जिलों में भेजे जाने के सबूत भी मिले हैं।

See also  प्रदेश में शुरू हुआ पिछड़ा वर्ग समूह के आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक और राजनैतिक भागीदारी का सर्वे

गिरफ्तारी और एफआईआर

आबकारी विभाग ने दोनों आरोपियों संकटमोचन सिंह (ढाबा संचालक) और गणेश चौरसिया (प्रिंटिंग प्रेस संचालक) के खिलाफ FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच जारी है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।