टीआरपी डेस्क। पखांजूर थाना क्षेत्र में इन दिनों बिजली लाइन के नाम पर किसानों के साथ जमकर ठगी की जा रही है। किसानों ने शिकायत की है कि उनसे 5000 से लेकर ₹15000 तक की राशि लेकर बिजली पोल लगाने का दावा किया जा रहा है। रकम तो ले ली जा रही है मगर पोल नहीं लगाए जा रहे हैं।

मामले की शिकायत मिलते ही विधायक ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों पर जमकर अपनी नाराजगी जताई। इसके साथ ही उन्होंने थाना प्रभारी को मंच पर बुलाकर इस मामले में तत्काल FIR करने को कहा।

बता दें कि क्षेत्र के लोगों से बिजली पोल लगाने के नाम पर अब तक लाखों रुपए की ठगी अब तक हो चुकी है। शिकायत सुनने के बाद विधायक ने मंच से बिजली विभाग के कर्मचारियों को फटकार लगाई। साथ ही थाना प्रभारी को बुलाकर इस पूरे मामले पर कार्रवाई करने को कहा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।