रायपुर। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में फसल गिरदावरी के कार्य में लापरवाही बरतने पर हल्का नंबर 20 की महिला पटवारी अश्विनी भास्कर को निलंबित कर दिया गया है। कठिया, पेंड्री, झलमला, राका और कुरुद गांवों के खसरों के सत्यापन के दौरान कई त्रुटियां उजागर हुईं, जिसके बाद यह सख्त कदम उठाया गया।

खाली खेतों को धान के रूप में दर्ज किया

जिला और ब्लॉक स्तरीय सत्यापन के दौरान पाया गया कि अश्विनी भास्कर ने खाली खेत और अन्य फसल वाले क्षेत्रों को धान की फसल के रूप में दर्ज कर दिया था। शासन के निर्देशानुसार गिरदावरी में ऐसी गंभीर त्रुटियां अक्षम्य मानी गईं, जिससे सरकारी रिकॉर्ड में गड़बड़ी होने की संभावना बढ़ गई।

कारण बताओ नोटिस

त्रुटियों के उजागर होने पर अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बेरला, सुश्री पिंकी मनहर, ने कारण बताओ नोटिस जारी किया। भास्कर का जवाब असंतोषजनक पाए जाने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया गया।

See also  IAS नम्रता गांधी को मिलेगा प्रधानमंत्री अवॉर्ड, जल संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान के लिए इस दिन पीएम मोदी करेंगे सम्मान

निलंबन अवधि के दौरान अश्विनी भास्कर का मुख्यालय तहसील कार्यालय, बेरला रहेगा, और उन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। साथ ही, नवरतन साहू, पटवारी तहसील भिभौरी को उनके हल्का नंबर 19, 20 और 21 का अतिरिक्त प्रभार अस्थायी रूप से सौंपा गया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।