बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक प्लास्टिक गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। आग लगने कि सुचना मिलते ही दमकल की टीम आग बुझाने में जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन इस घटना में लाखों का सामान जलकर खाक हो गए। बताया जा रहा है की पटाखे से निकली चिंगारी की वजह से आग लगी है। यह पूरा मामला बिलासपुर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

See also  सीएम बघेल ने की गृहमंत्री से मुलाकत, बस्तर अंचल में नक्सल समस्या को जड़ से समाप्त करने, रोजगार के अवसर बढ़ाने का किया आग्रह