रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने ₹1,65,100 करोड़ का बजट पेश किया, जो पिछले साल के मुकाबले 12% अधिक है। उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की बुनियाद होती है, इसलिए इस बार बजट में शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए कई अहम घोषणाएं की गई हैं।

  1. शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़े ऐलान
  • पीएम स्कूल योजना के लिए ₹277 करोड़
  • राष्ट्रीय जंबूरी आयोजन के लिए ₹10 करोड़
  • नए लोक शिक्षण भवन के लिए ₹10 करोड़
  • रामकृष्ण मिशन आश्रम, अबूझमाड़ के लिए ₹10 करोड़
  • स्कूल भवन निर्माण के लिए ₹30 करोड़
  1. शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा
  • सरगुजा, बस्तर, बलरामपुर, रामगढ़, जशपुर में साइंस पार्क के लिए ₹7.5 करोड़
  • बस्तर और सरगुजा में मोबाइल साइंस लैब के लिए ₹1.5 करोड़
  • महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में शोध और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए ₹3 करोड़
  • 25 महाविद्यालयों को ‘आदर्श महाविद्यालय’ के रूप में विकसित करने के लिए ₹75 करोड़
  • नवा रायपुर में नए महाविद्यालय के लिए ₹4.5 करोड़
  1. महाविद्यालय और छात्रावास सुविधाएं
  • 10 महाविद्यालयों में छात्रावासों के पुनर्निर्माण के लिए बजटीय प्रावधान
  • करडेगा (जशपुर) में नए महाविद्यालय के लिए और 21 शासकीय महाविद्यालयों में भवन निर्माण के लिए ₹47 करोड़

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।