मोबाइल नंबर बंद मिलने पर विदेश से लौटे 80 लोगों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

रायपुर। देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मरीजों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। वहीं खतरे के बीच विदेश से लौटने वाले लोगों की लापरवाही भी सामने आ रही है। अलग-अलग देशों की यात्रा कर रायपुर लौटे 80 से ज्यादा लोगों ने अपने मोबाइल को बंद कर दिया।

जिसके कारण स्वास्थ्य विभाग उनकी ट्रेसिंग नहीं कर पा रहा है। जिसके बाद ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के​ लिए स्वास्थ्य विभाग ने एफआईआर दर्ज किया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी लोगों के खिलाफ संबांधित थानों में शिकायत दर्ज कराई है। जो विदेश से लौटे तो हैं मगर उनके मोबाइल बंद आ रहे हैं।

स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है ​कि नए वेरिएंट को लेकर अलर्ट होना जरूरी हैं लेकिन मोबाइल बंद कर अपने साथ दूसरों की जान खतरे में डाल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में कल 25 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई थी। और 20 मरीजों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज या होम क्वांरेंटाइन से मुक्त किया गया।

See also  ब्रेकिंगः सावधान, कोरोना की इस दवा से हो सकता है आंखों को नुकसान... बगैर सलाह के न लें दवा, परेशानी हो तो तत्काल करें डॉक्टर से संपर्क

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।