उपनेता प्रतिपक्ष मनोज वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज, स्कूली छात्र को बेवजह पीटने व परिजनों को धमकी देने का है आरोप

टीआरपी डेस्क। भारतीय जनता पार्टी के पार्षद व उपनेता प्रतिपक्ष मनोज वर्मा के खिलाफ रायपुर के टिकरापारा थाने में FIR दर्ज की गई है। पार्षद पर आरोप है कि उसने 18 साल के एक स्कूली छात्र को बेवजह पीट दिया। उसके मां-बाप से भी गाली गलौज की। अपने पद की धौंस दिखाते हुए पार्षद ने पूरे परिवार को धमकियां दी। छात्र के परिजनों की शिकायत के आधार पर पार्षद के खिलाफ अब इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। दूसरी तरफ पार्षद अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद और फंसाने की साजिश बता रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना 9 अक्टूबर की दोपहर रावणभाटा दशहरा मैदान की है। मठपुरैना में रहने वाला 12वीं का छात्र दीपक चक्रधारी स्कूल से छुट्‌टी होने पर अपने दोस्तों हर्षल सिंह और दुष्यंत साहू के साथ लौट रहा था। मैदान के पास पहुंचकर तीनों हंसी मजाक करने लगे। इतने में मैदान में दशहरा कार्यक्रम की तैयारी में जुटे पार्षद मनोज वर्मा ने तीनों को देखा और करीब आकर कहने लगा- तुम लोग यहां आकर गुंडागर्दी कर रहे हो, ये दशहरा मैदान है मैं यहां का अध्यक्ष हूं। इसके बाद पार्षद ने लड़कों को गालियां देना शुरू कर दिया।

See also  सदस्यता लक्ष्य प्राप्ति के लिए भाजपा महिला मोर्चा ने कमर कसी

डंडे से छात्र को पीटा, पिता से भी अभद्रता की

छात्रों द्वारा विरोध करने पर पार्षद ने पंडाल के काम के लिए रखे डंडे को उठाया और दीपक की पिटाई कर दी। ये देखकर उसके दोस्त वहां से भाग गए। पार्षद यहीं नहीं रुका उसने दीपक से उसके पिता राधेश्याम चक्रधारी का फोन नंबर लिया। पार्षद ने स्टूडेंट के पिता से भी फोन पर बदसलूकी की। पार्षद उसके पिता को गालियां देते हुए कह रहा था- अपने बेटे को संभाल कर रखो।

मां को दी बेटे की टांग तोड़ने की धमकी

कुछ देर बाद दीपक अपने घर पहुंचा और मां को सारी बात बताई। मां ने पार्षद को फोन किया। मनोज वर्मा ने दीपक की मां से बात करते हुए कहा- तुम्हारा लड़का अगर दोबारा रावणभाठा मैदान में दिखा तो मै टांग तोड़ दूंगा। दीपक के परिजन इस घटना से काफी डर गए। मगर बाद में किसी तरह हिम्मत कर अब पार्षद के खिलाफ शिकायत की है।

See also  कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के दौरान तिरंगा के ऊपर नजर आया BJP का झंडा, कांग्रेस ने किया सवाल- क्या यह ठीक है?

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।