रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले ने पूरे देश का ध्यान खिंचा था। अब एक बार फिर से इस मामले में नया मोड़ आ गया है। ACB ने शराब घोटाले मामले में एफआईआर दर्ज किया है।

बता दें कि ईडी की शिकायत के बाद अब एफआईआर भी दर्ज कर लिया गया है। शराब घोटाला मामले में दर्ज एफआईआर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 12, 420, 467, 468, 471 और 120 बी की लगाया गया है। इस मामले में 70 नामजद लोगों पर केस दर्ज हुआ है। इन 70 लोगों के बाद अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

जानें क्या है शराब घोटाला

बता दें कि छत्तीसगढ़ में ईडी की टीम 2019 से 2022 के बीच हुए शराब घोटाले की जांच कर रही है। जिसमें जिसमें CSMCL द्वारा डिस्टिलरों से रिश्व, बेहिसाब कच्ची देशी शराब की बिक्री का ब्यौरा है। इतना ही नहीं इस नेक्सेस के लिए डिस्टिलर्स से रिश्वत ली गई ताकि उन्हें कार्टेल बनाने और बाजार में हिस्सेदारी तय करने की अनुमति मिल सके।

See also  अमेजन पर छत्तीसगढ़ हर्बल्स की धूम, कुछ ही घंटों में स्टॉक हुआ खत्म... राज्य लघु वनोपज संघ ने की व्यवस्था

एफएल-10ए लाइसेंस धारकों से कमीशन, जिन्हें विदेशी शराब खंड में भी पेश किया गया था। इन सब को मिलाकर ईडी ने दावा किया है कि छत्तीसगढ़ में 2100 करोड़ से ज्यादा का शराब घोटाला हुआ है।

इन दिग्गज नेताओं पर एफआईआर दर्ज

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।