राजधानी रायपुर के आकाशवाणी भवन में लगी आग, मची अफरा तफरी, दमकल कर्मियों ने पाया आग पर काबू
राजधानी रायपुर के आकाशवाणी भवन में लगी आग, मची अफरा तफरी, दमकल कर्मियों ने पाया आग पर काबू

रायपुर। शहर के बीच स्थित आकाशवाणी भवन के एक हिस्से से लगभग 5 बजे धुआं उठता देख लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं आकाशवाणी भवन के भीतर धुआं भर जाने से अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया। आनन फानन में फायर ब्रिग्रेड बुलाई गयी और आग पर काबू पाया गया।

आकाशवाणी भवन की पहली मंजिल में यह आग ARO सेक्शन में लगी थी। बाहर धुआं उठता देख लोगों को इसकी जानकारी हुई। इधर भवन के अंदर काम कर रहे कर्मचारी धुआं भरने से बाहर निकल आये। घटना की जानकारी मिलते ही सीएसपी नसर सिद्दीकी जवानों के साथ यहाँ पहुंचे, बताया जा रहा है की घटना के वक्त दो कर्मी सम्बंधित कमरे के अंदर मौजूद थे। जिन्हें आनन फानन में बाहर निकला गया।

इसी बीच दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने किसी तरह सीढ़ी लगाकर कमरे के अंदर पानी का छिड़काव किया और आग को बुझाया। सीएसपी नसर सिद्दीकी ने बताया की आग संभवतः एसी में शार्ट सार्किट की वजह से लगी और कमरे में रखे कागजातों की वजह से फ़ैल गई। किसी प्रकार जनहानि की सूचना नहीं है आग पर भी तत्काल काबू पा लिया गया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।