अमरजीत भगत

रायपुर। पीडीएस घोटाले को लेकर पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के बयान पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत पलटावार करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा है कि अगर जांच में गड़बड़ी निकली तो मैं इस्तीफा दे दूंगा। साथ ही उन्होंने रमन सिंह से सवाल करते हुए पूछा है कि अगर गड़बड़ी नहीं निकली तो क्या रमन सिंह इस्तीफा देंगे।

मंत्री अमरजीत ने कहा, रमन सिंह के जमाने में नान घोटाला होता था। छत्तीसगढ़ में करोड़ों रुपए का घोटाला जांच के दायरे में है। हाईकोर्ट के आदेश पर जांच रुकी है। उन्होंने कहा कि बदले की कार्यवाही हो रही है।

मंत्री अमरजीत ने कहा, रमन सिंह अब पलट के आरोप लगा रहे हैं चावल घोटाले का तो मैं चुनौती देता हूं। जांच में गड़बड़ी निकला तो मैं इस्तीफा दे दूंगा। अगर गड़बड़ी नहीं निकला तो क्या रमन सिंह इस्तीफा देंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।