खाद्य सचिव ने भारतीय खाद्य निगम राजनांदगांव के गोदाम का किया निरीक्षण

रायपुर। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा ने राजनांदगांव स्थित भारतीय खाद्य निगम के गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान भारतीय खाद्य निगम के गोदाम में स्थान एवं स्टेक के संबंध में जानकारी लेते हुए स्टेक प्लान, जमा चावल की गुणवत्ता एवं रैंक प्वांईट का मुआयना किया।

निरीक्षण के दौरान चावल की गुणवत्ता सही पायी गई। उन्होंने डोंगरगढ़ स्थित नागरिक आपूर्ति निगम के अतिरिक्त गोदाम को भारतीय खाद्य निगम को फिलहाल दिये जाने के निर्देश दिए, ताकि राईस मिलर्स द्वारा चावल जमा किए जाने में सुविधा हो।

सचिव ने जिले के राईस मिलर्स को समर्थन मूल्य में उपार्जित धान का उठाव तथा कस्टम मिलिंग में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मिलर्स को भारतीय खाद्य निगम एवं नागरिक आपूर्ति निगम में तेजी से चावल जमा करने कहा। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि जिले में 602269 मीट्रिक टन धान समर्थन मूल्य में उपार्जन किया गया है।

See also  आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य को किया निलंबित, शराब पीकर विद्यालय आने सहित कई शिकायतें जांच में सही मिलीं

संग्रहण केन्द्रों में 134195 मीट्रिक टन धान का उठाव तथा राईस मिलर्स द्वारा समितियों से 112166 मीट्रिक टन धान का उठाव किया गया है। जिसके विरूद्ध राईस मिलर्स द्वारा भारतीय खाद्य निगम में 18700 मीट्रिक टन चावल तथा नागरिक आपूर्ति निगम में 12370 मीट्रिक टन चावल जमा किया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।