Force Soldiers Burnt Naxalite Memorial -जवानों ने लकड़ी के बने नक्सली स्मारक को आग लगाया
Force Soldiers Burnt Naxalite Memorial -जवानों ने लकड़ी के बने नक्सली स्मारक को आग लगाया

टीआरपी डेस्क

नारायणपुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत डीआरजी एवं छस बल की संयुक्त टीम अभियान हेतु धनोरा-ओरछा की ओर रवाना हुई थी। थाना धनोरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मलसकट्टा में नक्सलियों द्वारा लकड़ी का स्मारक बनाया गया था, जिसे आज सुरक्षा बलों द्वारा उक्त नक्सली स्मारक को आग लगाकर नष्ट किया गया है।

इसके साथ ही सुरक्षा बल द्वारा क्षेत्र में सर्चिंग गस्त के दौरान ग्राम भटबेड़ा में सुरक्षा बल एवं आम जनता को नुकसान की नीयत से रखे बिजली के वायर, फटाखे, आदि नक्सल सामग्री बरामद किया गया है। उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही डीआरजी एवं 9 वीं वाहिनी छस बल की संयुक्त टीम के द्वारा किया गया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।